चीन की चीनी या बीमारी का शुगर ?



                 ।।।।।।। चीन की चीनी या बीमारी का शुगर ???? ।।।।।।


 लाइसेंस फ़ॉर चीनी पटाखा लाइट और भी बहुत कुछ .


खैर दीवाली अभी दूर है फेसबुक व्हाट्सएप्प चीनी सामान का विरोध करने वाली तस्वीरों से अभी भरा नही है तो शायद हम अभी इन बातों से अनजान होंगे कि हमे चीनी सामग्री का विरोध करना है , चाहे वो ओप्पो का फ़ोन हो या रंगबिरंगी लाइट । 
सबका विरोध होना चाहिए पर विरोध के मौसम में ।
रिपोर्टिंग पढ़ रहा था पत्रिका की तो हैडलाइन देख के यादे ताज़ा होगई विरोध की , चीन से कर्ज लेना क्या उन्हें लाइसेंस फ़ॉर एंट्री देना नही होगा ?? ट्रैप भी तो होसकता है , इतिहास गवाह है हिंदी चीनी भाई भाई का किस्सा किनसे छुपा है ?????
ये विकास तो डायरेक्टली पप्रोपोर्शनल to कर्ज़ होता जारहा है , 
मतलब ब्याज तो बनता है बॉस , अब ये ब्याज आएगा कहा से ?????
जनता है ना , पेट्रोल थोड़ा महंगा होने से क्या फर्क पड़ता है ??
थोड़ा सा पैसा हर एक सामग्री में बढ़ा दिया जाएगा न , फर्क पड़ता है क्या ????
अब कर्ज़ का ज़रा आंकलन करें तो ???
कुल कर्ज़ है 160871.90 करोड़ का मध्यप्रदेश पे अब आंकलन को थोड़ी दिलचस्पी देते हैं , 
मध्य प्रदेश की कुल आबादी गूगल बाबू के हिसाब से 7.33 करोड़ (2012) अब 6 साल बीत चुके है और हम जमसँख्या वृद्धि पे ज़्यादा विश्वास करते हैं तो आबादी 8 करोड़ तो मान ही सकते है ।

तो ज़रा हिसाब लगाया जाए
160871.90 ÷ 8 = ₹ 20,108.9875
बस बीस हज़ार का ही तो है हर व्यक्ति के ऊपर(108 कौन गिनता है राउंड फिगर लो न भाई )
तो ये हुई न समता का अधिकार वाली बात न sc को मालूम न st को मालूम न जनरल न ओबीसी को मालूम ।।
आखिर कर्ज़ सबपे बराबरी का ही है ।
खैर दीवाली आते ही मेरे को चीनी सामग्री विरोध वाला फ़ोटो ज़रूर भेज दीजियेगा ।।
अरे चीनी राखी आगई होंगी न बाजार में ????
                             जय हिंद       जय भारत 

Comments